संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट अंग्रेजी पेपर लीक मामले में बलिया के तीन पत्रकारों के फर्जी तरीके से गिरफ्तारी मामले को लेकर आज जनपद समेत अन्य जनपदों से आए बड़ी संख्या में पत्रकारों के द्वारा संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। पत्रकारों के द्वारा यह विशाल धरना प्रदर्शन बलिया के क्रांतिकारी भूमि टाउन हॉल बापू भवन के मैदान से निकलकर बलिया के जिला कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा जहां पत्रकारों पर फर्जी तरीके से पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए पत्रकार अजीत ओझा,दिग्विजय सिंह, मनोज गुप्ता की रिहाई की मांग को लेकर बैठक की गई और सरकार के सामने तत्काल पत्रकारों की रिहाई की मांग की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks