बलिया में बगाबत पर उतरे पत्रकार
जिलाधिकारी का घेराव कर जताया आक्रोश

लखनऊ । बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में बगावत पर उतरे पत्रकारों ने जनपद के जिलाधिकारी का घेराव किया । आक्रोशित पत्रकारों ने पत्रकारों की गिरफ्तारी का जमकर विरोध किया और इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का गला घोटना बताया । विरोध प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारी पत्रकारों ने जुलूस निकालते हुए जिला प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की ।