किसान ने फांसी लगाकर दी जान

थाना क्षेत्र के गांव शेखूपुर खास में किसान ने अपने खेत पर स्थित शहतूत के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया मृतक दो लाख के बैंक कर्ज में डूबा था। गांव शेखूपुर खास निवासी किसान गिरवर पुत्र रामावतार शनिवार को 11 बजे घर से अपने खेत पर काम की बात कहकर निकला था। परिजनों ने बताया कि करीब ढाई बजे आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने उन्हें गिरवर के फांसी लगाने की सूचना दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई।

इसके चलते घटनास्थल पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे कुंदरकी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। बाद में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी प्रवेश ने बताया कि उसके तीन पुत्री रंजनी, सोनम व स्वाति तथा एक पुत्र जितेंद्र है। मृतक की दो पुत्रियों और बेटे का विवाह हो चुका है। अभी एक पुत्री अविवाहित है। ग्रामीणों ने बताया कि गिरवर अच्छे स्वभाव का व्यक्ति था। घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks