डीएसओ कार्यालय से बता डीलर से साइबर अपराधी ने की ठगी

डीएसओ कार्यालय से बता डीलर से साइबर अपराधी ने की ठगी

एटा – डीएसओ कार्यालय का बताते हुए डीलर से साइबर अपराधी ने हजारों रूपये ठग लिए। बाद में बेटे को नौकरी का झांसा देकर पीड़ित से रूपये ठग लिए। पीड़ित ने थाना जलेसर में तहरीर दी है।

कोतवाली जलेसर के गांव नूहखांस निवासी राजेन्द्र सिंह कोटा डीलर है। तीस मार्च को एक कॉल आई थी। इसने अपने-आप को डीएसओ कार्यालय का बताया। दुकान निलंबन की धमकी देते हुए पांच हजार मांगे। बाद में साइबर अपराधी ने बातों में उलझाकर डीलर के बेटे की नौकरी डीएसओ कार्यालय में लगवाने का झांसा दिया। पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया। तीस मार्च को बारह हजार पांच सौ रूपये डाल लिए। अगले दिन कॉल कर साइबर अपराधी ने बताया कि ज्वाइंन लैटर तभी भेजेंगे। साठ हजार रूपये खाते में डाले। गूगल पे के माध्यम से पीड़ित ने साठ हजार रूपये भी डाल लिए। आरोपी का नंबर नहीं उठ रहा है। पीड़ित ने कोतवाली जलेसर में तहरीर दी है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks