
विश्व आटिज्म दिवस पर कसैटी में निकाली जनजागरूकता रैली
एटा – विश्व ऑटिज्म दिवस पर क्रिएटिव स्पेशल स्कूल फॉर मैन्टली चैलेन्ज्ड ने कसैटी में जनजागरूकता रैली निकाली। साथ ही सम्मान समारोह आयोजित कर दिव्यांगजनों का सम्मान किया।
क्रिएटिव एजूकेशन एंड डवलपमेंट सोसायटी ने विश्व ऑटिज्म दिवस पर गांव कसैटी में दिव्यांगजन जागरूकता एवं सम्मान समारोह में मनाया गया। गांव में जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली के उपरांत गोष्ठी में मुख्य वक्ता योगेश कुमार सक्सेना ने बताया कि आटिज्य एक दिव्यांगता की श्रेणी हे। जिसका तात्पर्य स्वलीनता लीन होता है। यह नजर मिलाकर बात नहीं करते। ऐसे बच्चे जिद के पक्के होते है। वह अपनी जिद मनवाकर रहते हैं। ऐसे दिव्यांगजन जन्मजात होते है। प्रसव के बाद बच्चे का देर से रोना, शरीर के किसी हिस्से में आक्सीजन न पहुंच पाना, गर्भस्थ शिशु को चोट पहुंचना आदि कारण होते है। यदि गहन चिकित्सा में ऐसे बच्चों का इलाज किया जाए तो काफी हद तक ठीक हो सकते हैं। गोष्ठी में मुख्य अतिथि अज्जो देवी, मधू कुमारी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में श्रीराम, मौहर सिंह, रिंकू, विवेक, सुधा, प्रतिभा सक्सेना, वैभव, सोनू, रनवीर सिंह, मीरा देवी सहित गांव के लोग मौजूद रहे।