रोडवेज बस बैक करते समय बस में दौड़ गया करंट, चालक की मौत

रोडवेज बस बैक करते समय बस में दौड़ गया करंट, चालक की मौत

एटा -एटा रोडवेज बस को बैक करते समय घरेलू लाइन का तार बस की चपेट में आ गया। इससे बस में करंट दौड़ गया। जूता में चोबा लगा होने के कारण रोडवेज चालक को करंट लग गया। वह अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। इसमें चालक की मौत हो गई। बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। सवारियों को आनन-फानन में नीचे उतारा गया।

राठ डिपो का चालक राजेन्द्र प्रसाद (50) पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी अकबरपुर इटौरा जालौन दिल्ली से सवारी लेकर चित्रकूट जा रही थी। सैंथरी से पहले शनिवार रात को बस रोककर सभी ने खाना खाया था। खाना खाने के बाद सवारियों को लेकर चलने लगा। बस कुछ दूर ही पहुंच पाई। चालक राजेन्द्र प्रसाद ने मोबाइल देखा। उसका मोबाइल नहीं मिला। चालक ने ढाबा पर ही मोबाइल को छोड़ दिया। मोबाइल लेने के लिए गांव सैंथरी के पास बस मोड़ रहा था। सैंथरी के पास कुछ लोग दुकान चलाते है उजाले के लिए घरेलू लाइन डाल रखी है। बस बैक करते हुए तार टूटकर कर बस पर गिर पड़ा। बस में करंट दौड़ गया। तार नीचे भी गिर गया। बताया जा रहा है कि चालक के जूता में चोबा फंसा हुआ था। नीचे कूदने से चोबा में अर्थ आ गया। चालक को करंट लग गया। करंट लगने से चालक अचेत होकर गिर पड़ा। जानकारी पर सैंथरी चौकी प्रभारी महिपाल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और सवारियों को नीचे उतारा। चालक राजेन्द्र प्रसाद को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks