नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को सरकारों से समायोजन की दरकार

नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को सरकारों से समायोजन की दरकार
एटा -केन्द्र सरकार ने एक अप्रैल से समूंचे प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू कर दिए जाने का ऐलान किया गया है। वर्ष 2022-23 का नया शैक्षिक सत्र भी शुरू हो गया। इस नए शैक्षिक सत्र में बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग ने संयुक्त रूप से सभी प्राथमिक विद्यालयों में प्री प्राइमरी कक्षाओं की शुरुआत भी करनी है।

केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का क्रियान्वयन का भार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ शिक्षक संभालेंगे। इसमें शिक्षामित्रों की क्या भूमिका रहेगी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बीते दो दशकों से प्राथमिक विद्यालयों में अल्प मानदेय पर कार्यरत शिक्षामित्र केन्द्र, प्रदेश सरकार से लागू की जा रही नई शिक्षा नीति 2020 के सहारे ही अपने उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशान्वित दिखायी दे रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks