जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी अभी भी सफेद हाथी साबित

एटा,3अप्रैल। विश्व हिंदू परिषद की विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग पर पूरे प्रदेश में करोड़ों रुपया खर्च कर रही है लेकिन एटा जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी अभी भी सफेद हाथी साबित हो रही है क्योंकि जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में कोई सुविधा नहीं है वहां पर ईसीजी भी नहीं होता है जब उनसे पूछा गया की इमरजेंसी में ईसीजी क्यों नहीं हो रहा है तो उन्होंने बताया कि ईसीजी मशीन ही नहीं है इससे यह बात बिल्कुल स्पष्ट है कि अधिकारी स्वास्थ्य विभाग की सुविधाओं पर पलीता लगाने में जुटे हुए हैं जबकि मुख्यमंत्री जी स्वास्थ्य गांव को लेकर काफी चिंतित हैं उसके बावजूद भी अधिकारियों का यह हाल है भगवान भरोसे चल रही है जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी।
श्री चौहान ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद एटा शासन व जिला प्रशासन से मांग करती है कि जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी को चुस्त-दुरुस्त कराया जाए। ताकि गरीब जनता को सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks