रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए झगड़े तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा – थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, दो दिन पूर्व ग्राम मैनाठेर में पूर्व की रंजिश के चलते दो पक्षों में हुए झगड़े तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्त घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा ग्राम मैनाठेर में दो पक्षों के मध्य हुए झगड़े तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र अनार सिंह व सुखराम पुत्र साधु सिंह को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना -* दिनांक 30-03-2022 को थाना बागवाला पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बागवाला क्षेत्रांतर्गत ग्राम मैनाठेर में दो पक्षों में झगड़ा तथा फायरिंग हो रही है, इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच दोनों पक्षों के घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया। तदोपरांत दोनों पक्षों की ओर से मुअसं०- 44/22 धारा 307, 504, 506 भादंवि बनाम नीरज आदि 02 नफर तथा मुअस०- 45/22 धारा- 307, 504, 506 भादंवि बनाम सुखराम आदि 02 नफर अभियुक्त पंजीकृत किए गए। *गिरफ्तारी -* घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना बागवाला को निर्देशित किया गया। दिनांक 31.03.2022 को थाना बागवाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त घटना में वाछिंत चल रहे अभियुक्त नीरज कुमार पुत्र अनार सिंह तथा सुखराम पुत्र साधू सिंह निवासीगण मैनाठेर थाना बागवाला एटा को घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचा, 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस सहित ग्राम मैनाठेर मोड़ के पास से आपस में झगड़ा करते समय गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा घटना में वांछित चल रहे अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

बरामदगी

  1. 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-

  1. नीरज कुमार पुत्र अनार सिंह
  2. सुखराम पुत्र साधू सिंह निवासीगण मैनाठेर थाना बागवाला एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-

  1. उ०नि० वीरपाल सिंह
  2. का० अनिकेत कुमार
  3. का० उधम सिंह
  4. चालक है०का० सुनील कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks