बेटी सुरक्षा दल मोदीनगर द्वारा स्कूली बेटियों को शूज़ का वितरण कार्यक्रम

बेटी सुरक्षा दल मोदीनगर द्वारा स्कूली बेटियों को शूज़ का वितरण कार्यक्रम

1 अप्रैल मोदीनगर बेटी सुरक्षा दल द्वारा आज मोदीनगर प्रमिला मोदी कन्या जूनियर हाई स्कूल हरमुख पुरी मैं आज जरूरतमंद स्कूल की बेटियों को शूज देकर सम्मानित किया इस अवसर पर बेटी सुरक्षा दल के केंद्रीय संयोजक डॉ एस के शर्मा ने कहा की बेटी सुरक्षा दल द्वारा यह कार्य सराहनीय कार्यों में से एक है हम और हमारी संस्था बेटी सुरक्षा दल निरंतर प्रयासरत है कि देश में बेटी मजबूत होकर देश का नाम रोशन करें एवं अपने देश को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण सहयोग दें इस अवसर पर कॉलेज की प्रधाना अध्यापिका नीतू अग्रवाल ने कहा कि बेटी सुरक्षा दल द्वारा स्कूल को हर प्रकार का सहयोग मिल रहा है अनेकों बार संस्था ने बेटियों को सम्मानित कार्य करने के साथ-साथ उनकी जरूरतों का भी ध्यान रखा है मैं बेटी सुरक्षा दल के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार प्रकट करती हूं इस अवसर पर बेटी सुरक्षा दल के महानगर अध्यक्ष कमल शर्मा साईं ने कहा कि हम अपनी संस्था के माध्यम से अभी तक सैकड़ों बेटियों को उनकी जरूरत के अनुसार सामग्री उपलब्ध करा चुके हैं हमारी कोशिश होगी कि देश की बेटी अपने को कमजोर ना समझे हर प्रकार के सहयोग के लिए हमारी संस्था बेटी सुरक्षा दल हर समय तैयार है हमारी संस्था देश की बेटियों पर उनकी सुरक्षा शिक्षा चिकित्सा गारंटी कानून दिलाने पर कार्य कर रही है हमें फक्र है कि हम इस संस्था के अहम हिस्से हैं इस अवसर पर उपस्थित रहे
मुख्य अतिथि डॉ एस के शर्मा स्कूल की प्रधानाध्यापिका नीतू अग्रवाल ज्योति गुप्ता सहायक अध्यापिका रुचि सहायक अध्यापिका एवं डॉ आर के शर्मा डॉक्टर सुनील वशिष्ठ मिस्टर अकील सैफी कमल शर्मा साईं राहुल कुमार बरखा कौशिक शिवम कोहली डॉक्टर जुबेर त्यागी सरदार हरविंदर सिंह जेपी तोमर आदि उपस्थित रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks