
!!.सीएमओ जगदीश मिश्रा द्वारा नगर परिषद सटई में संभाला दायित्व: जनता की सुनी जनसमस्याएं, कर्मचारियों से मिले दी हिदायत बोले कार्यों में ना बरतें लापरवाही, जनता के काम समय पर करें.!!
बुंदेलखंड में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा छतरपुर जिले की नगर परिषद सटई में सीएमओ जगदीश मिश्रा की पद स्थापना की गई है l उन्होंने नगर परिषद सटई पहुंच कर दायित्व संभाल लिया है l छतरपुर जिले में नगर पालिका परिषद छतरपुर, नगर परिषद राजनगर, गढ़ीमलहरा, खजुराहो, हरपालपुर में भी प्रशासनिक कार्य किए l सीएमओ जगदीश मिश्रा ने नगर परिषद सटई में उन्होंने कर्मचारियों बैठक ली, और जनता की समस्याएं सुनी l उन्होंने गरीबों की मदद के लिए स्वयं राहत कोष में राशि जमा की, मध्य प्रदेश शासन द्वारा सीएमओ जगदीश मिश्रा के प्रशासनिक कार्यों की प्रशंसा की l नगर परिषद सटई में पहुंचकर पदभार संभालने के बाद उन्होंने सभी का परिचय लिया और अपना परिचय भी बताया l उन्होंने प्रशासनिक कर्मचारियों को हिदायत दी कि कार्यों में लापरवाही ना बरतें और जनता का कार्य समय पर करें, हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े l सीएमओ जगदीश मिश्रा ने स्वयं जनता की समस्याएं सुनी व तत्काल समस्याओं का समाधान किया l