एएमयू के लैण्ड एण्ड गार्डन्स विभाग द्वारा नीलामी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

एएमयू के लैण्ड एण्ड गार्डन्स विभाग द्वारा नीलामी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – अमुवि (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) के लैण्ड एण्ड गार्डन्स विभाग द्वारा आम व बेलपत्थर के बागो की नीलामी 02 अप्रैल शनिवार को प्रातः 11 बजे कार्यालय लैण्ड एण्ड गार्डन्स विभाग परिसर में की जाएगी। जबकि अमरूद व आडू के बाग की नीलामी 2 अप्रैल शनिवार को ही प्रातः 11ः30 बजे कार्यलाय लैण्ड एण्ड गार्डन्स विभाग परिसर में होगी। इच्छुक व्यक्ति समय पर आकर बोली बोल सकते हैं।लैण्ड एण्ड गार्डन्स के मेम्बर इंचार्ज प्रोफेसर ज़की अनवर सिद्दीकी ने कहा कि इच्छुक व्यक्ति बाग को नीलामी से पूर्व भली भांति देख लें बाद में किसी भी प्रकार का भ्रम मान्य नहीं होगा।नीलाम कमेटी को पूर्ण धिकार होगा कि बिना कारण बताये सर्वोच्च बोली को स्वीकार्य करे या ना करे या नीलामी को स्थगित कर दे। नीलाम का अंतिम निर्णय नीलाम कमेटी में निहित होगा। किसी भी तरह का विवाद अलीगढ़ न्यायालय क्षेत्र तक सीमित होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks