राशन वितरण की शिकायत पर एसडीएम अलीगंज ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर लिया जायजा

राशन वितरण की शिकायत पर एसडीएम अलीगंज ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर लिया जायजा

एटा। एसडीएम अलीगंज मानवेन्द्र सिंह ने सूचित किया है कि श्रीमती नीलम निवासी मोहल्ला विकास नगर अलीगंज व अन्य द्वारा प्रस्तुत शिकायती पत्र के उपरान्त तहसीलदार अलीगंज, जिला पूर्ति अधिकारी एटा व क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अलीगंज के साथ राजीव कुमार जैन उचित दर विक्रेता कस्बा अलीगंज, श्रीमती मीना देवी उचित दर विक्रेता कस्बा अलीगंज, श्रीमती संध्यावर्धन उचित दर विक्रेता अलीगंज की दुकानों की जांच की गई।

जांच के दौरान श्रीमती मीना देवी, श्रीमती संध्या वर्धन उचित दर विक्रेता नगर क्षेत्र अलीगंज की दुकानों पर वितरण की कोई शिकायत नहीं पाई गई। विक्रेता श्रीमती मीना देवी, राजीव जैन की उचित दर दुकानों पर नैफेड द्वारा रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल की आपूर्ति ेदरी से करने के कारण रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल का वितरण समय से नहीं हो पाया जिसका वितरण दिनांक 28 मार्च से कराया जा रहा है।

राजीव जैन उचित दर की दुकान पर वितरण में अनियमितता पाए जाने व विक्रेता का व्यवहार कार्डधारकों के प्रति अच्छा न होने के कारण विक्रेता की उचित दर की दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। अतः कतिपय समाचार चैनलों पर इस संबंध में चलाई जा रही खबर भ्रामक है, जिसका खण्डन किया जाता है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks