
होली मेला के उल्लास में डूबे रहे ग्रामीण क्षेत्र
एटा – होली के बाद से ही ग्रामीण अंचल में मेला आयोजन का दौर चल रहा है। मेला आयोजन होने से बच्चे, किशोर, युवक-युवतियों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मेला में जाने के लिए बच्चों को अभिभावकों से जाने और मनपसंद खिलौने खरीदने की जिद करते हुए देखा जा सकता है।
बसुंधरा में तीन दिवसीय मेला की शुक्रवार पूर्व भाजयुमों जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने फीता काटकर की। तीसरे दिन रविवार को बसुंधरा पुलिस चौकी ग्राउंड में तीन दिवसीय का समापन हुआ है। चौकी परिसर में लगे मेला में अंतिम दिन पहुंचकर बच्चे, किशोर, युवक-युवतियों और महिलाओं ने खेल-तमाशों, चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। साथ ही बच्चों ने खिलौने खरीदे और झूला पर मौज मस्ती की। तीन दिवसीय मेला में पहले दिन बैंडबाजों के साथ काली शोभयात्रा निकली। तीन दिन चलने वाले मेला को लेकर कस्बावासियों में उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में लगने वाले मेला बच्चे, किशोर, युवाओं की मौज-मस्ती का साधन हैं। जबकि महिला-पुरुषों द्वारा मेला से घरेलू सामान, कपड़े आदि की खरीदारी की जाती है। मेला के दौरान ब्लॉक समन्वयक मानवेन्द्र सिंह, पप्पू चौहान, विजय कुमार सिंह चौहान, विनय चौहान, अतुल सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र पन्रताप सिंह, सुल्तान सिंह, राजबहादुर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार वाष्र्णेय, महेन्द्र प्रतार्प ंसह, रविन्द्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, सुल्तान सिंह, नरेन्द्र चौहान, रामप्रकाश सिंह, जितेन्द्र कुमार भदौरिया, पंकज सिंह, विश्वेन्द्र प्रताप, काला सिंह आदि मौजूद रहे।