
दबाव बनाने को दहेज हत्या की कराई थी रिपोर्ट
एटा – मृत बताई गई महिला के जीवित होने और उसके द्वारा दूसरी शादी कर लिए जाने के मामले में एक और खुलासा हुआ है। पता चला है कि ससुर की हत्या में मायके वालों को बचाने के लिए दहेज हत्या की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मायके वालों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश से दर्ज कराई थी। बरामद महिला के बयान दर्ज कराने के साथ ही मेडिकल भी कराया जाएगा। मामले की विवेचना सीओ जलेसर कर रहे हैं।
बरामद महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। इसका एक बयान दर्ज हो चुका है। जल्द ही उसका मेडिकल भी महिला जिला अस्पताल में कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि महिला ने कोर्ट मैरिज की थी। इसमें एक शपथपत्र अधिवक्ता को मिल गया था। इसके साथ ही पंपलेट हर थाने में जाते हैं। लापता महिला का भी फोटो थाना पिलुआ में गया था। पिलुआ पुलिस ने पंपलेट के जरिए गांव पहुंचकर महिला को पकड़ लिया है। महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।
मामले की विवेचना की जा रही है। महिला के बयान दर्ज कराने के साथ ही मेडिकल भी कराया जाएगा। मायके वालों ने कोर्ट के आदेश से दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
- इरफान नासिर खान, सीओ जलेसर