
गर्भवतियों की गोद भराई, बच्चों का हुआ अन्न प्रासन्न
एटा – ब्लॉक में शनिवार को बाल विकास विभाग ने पोषण पखवाड़ा गोष्ठी का आयोजन किया। इसका शुभारंभ खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
गोष्ठी में बाल विकास परियोजना अधिकारी मधुवाला वार्ष्णेय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। सात माह के बच्चों का अन्न प्रासन्न करते हुए किशोरी दिवस भी मनाया गया। मुख्य सेविका मधुवाला वार्ष्णेय ने बताया कि 21 मार्च से चार अप्रैल तक पोषण माह पखवाड़ा क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया जा रहा है। इसमें शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन व लंबाई मापते हुए कुपोषण की जांच की जाती है। गोष्ठी में समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनीता देवी, बविता देवी, आशा शर्मा, मंशा देवी, राशिदा वेगम, श्रीदेवी, राजकुमारी, साधना श्रीवास्तव, रतनेश कुमारी, अमरीन, चित्रा देवी, नीता देवी, सूरजमुखी, स्नेह लता, निर्मला देवी, प्रधान, सभासद मौजूद रहे।