एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पुष्प की पंखुड़ियों की वर्षा करते हुए होली मिलन के कार्यक्रम को मनाया

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज जनपद की बारा तहसील इकाई की बैठक जहां तहसील मुख्यालय के अधिवक्ता सभागार में आयोजित की गई। जहां पर जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केसरवानी की अध्यक्षता में जहां बैठक के साथ ही होली मिलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें बैठक में उपस्थित तहसील इकाई के सभी पत्रकार व पदाधिकारी जहां एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर पुष्प की पंखुड़ियों की वर्षा करते हुए होली मिलन के कार्यक्रम को मनाया। जिसमें जिलाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केसरवानी के द्वारा बैठक में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा गया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एक ऐसा संगठन है जो पत्रकारों के हित में सदैव ही कार्य करता है और हमेशा ही पत्रकारों के हित में यह संगठन कार्य करता रहेगा। वही बैठक में मौजूद सभी पत्रकारों को उद्बोधन के दौरान उनके द्वारा बताया गया कि जहां संगठन से जुड़े हुए सभी पत्रकारों का बीमा भी कराया जाता है जिससे उन्हें सुरक्षा मिल सके। वही संगठन के अन्य बिंदुओं पर भी उनके द्वारा प्रकाश डाला गया। अगर देखा जाए तो बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों के द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों में जहां मंडल उपाध्यक्ष बंसीलाल पटेल, जिला संरक्षक शोभनाथ कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी गुप्ता, डॉ लालचंद पटेल, जिला महामंत्री दिलीप केसरवानी, आईटी प्रभारी उमाशंकर गुप्ता, बारा तहसील इकाई के तहसील अध्यक्ष पिंटू सिंह जारी, बारा तहसील इकाई के संरक्षक मो. अली भैय्यन, तहसील उपाध्यक्ष विनोद शुक्ला, तहसील महामंत्री रामबाबू पटेल, के साथ-साथ अन्य उपस्थित पत्रकारों में विकास गुप्ता,नीरज श्रीवास्तव, रोहन केसरवानी, प्रवीण मिश्रा, कृष्णानंद शुक्ला, अब्दुल अलीम शास्त्री, सुजीत द्विवेदी, राजेश सोनकर, रोहित शर्मा, बलवीर पटेल, भूषण पटेल, मान सिंह पटेल, शंकर लाल साहू, सुनील यादव, लालता प्रसाद मिश्रा, राजेश केसरवानी, दीपक केसरवानी, सोनू सिंह बघेल, कृष्ण चंद साहू, सत्येंद्र यादव, विनोद केसरवानी, रोहित शर्मा, छेदी लाल साहू, आलोक गुप्ता, अमर सिंह पटेल, बृजेश कुमार सिंह, महावीर पटेल, आदि तहसील इकाई के सभी पत्रकार इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks