दलवीर की मृत्यु के संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशत सूचना गलत पाई गई

दलवीर की मृत्यु के संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशत सूचना गलत पाई गई

एटा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 एसपी सिंह ने सूचित किया है कि दिनांक 27 मार्च को विभिन्न समाचार पत्रों में “ग्राम भदुआ विकासखण्ड निधौलीकंला निवासी दलवीर को सांड ने पटका, मृत्यु“ की सूचना प्रकाशित हुई। जिसके क्रम में आज दिनांक 28 मार्च को भदवास पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी ब्रजेन्द्र सिंह यादव एवं पंचायत सचिव देवेन्द्र सिंह को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण कर घटना के संबंध में मौका मुआयना कराया गया।

पशुधन प्रसार अधिकारी, पंचायत सचिव द्वारा मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा मौजूद ग्रामीणजनों से मृतक दलवीर सिंह पुत्र रामखिलाड़ी की मृत्यु के संबंध में जानकारी की गई। ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि दलवीर काफी समय से गंभीर बीमारी से ग्रसित व कमजोर भी थे। दलवीर खेतों पर घूमने गये थे, जहां वे मृत अवस्था में खेत पर मिले है। अतः दैनिक समाचार पत्रों में दलवीर की मृत्यु के संबंध में प्रकाशित सूचना भ्रामक/गलत है। दैनिक समाचार पत्रों को निर्देशित किया जाता है कि भ्रामक/गलत सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित न करें, अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks