
अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने के लिए 10 अप्रैल को बनेगी रणनीति ( कासगंज) जनपद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान निर्माता, शिल्पकार, महान अर्थशास्त्री, ग्रामीण अंचलों में बाबा साहब के नाम से विख्यात डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाने के लिए रणनीति तैयार होगी ताकि भव्य तरीके से जयंती को मनाया जा सके एवं सभी लोगों का सहयोग लिया जा सके ! उक्त जानकारी देते हुए डॉ0 विशेष निगम ने बताया कि हमारे गांव अजीत नगर में पहले से ही हम लोग बाबा साहब की जयंती मनाते चले आए हैं लेकिन इस बार कुछ नया करने का मन है इसलिए पूरी रणनीति के तहत बाबा साहब की जयंती मनाई जाएगी ! इसलिए हमने अपने समाज एवं बाबा साहब के अनुयायियों से बातचीत करते हुए 10 अप्रैल को अंबेडकर पार्क अजीत नगर में एक विशेष बैठक बुलाई है , जिसमें जनपद वासियों से अपील की जाती है कि वह 10 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में पधार कर बेहतर से बेहतर तरीके से बाबा साहब की जयंती मनाने पर अपने अपने विचार प्रस्तुत कर अग्रिम रणनीति तैयार करें। इस दौरान,रतन प्रकाश,रविंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राहुल कुमार, राजीव कुमार जाटव,कुंवर सिंह,देवेंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह, भूरे सिंह, ब्रजेश कुमार,डॉ0 विशेष निगम,सौरभ, नीलेश बौद्ध ,शिवम जाटव ,टीटू जाटव, सोरन सिंह डिप्टी सिंह बहोरन सिंह राम प्रकाश प्रेमी रामचंद्र रामपाल फौजी बहोरन सिंह, रोहन लाल, भारत सिंह,डोरीलाल, लालाराम हरिश्चंद्र अमर सिंह राणा, अमर सिंह,रूम सिंह,रतीराम, किशन लाल, नेत्रपाल, धर्मवीर सिंह डॉ0सत्यपाल, यशपाल सिंह,कंचन सिंह, सत्यवीर सिंह जाटव एवं मोहित जाटव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।