सरकारी गौशाला मलावन का निरीक्षण करवाया गया जिसमें निम्नलिखित खामियां पाई गई

एटा,26मार्च। विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि गौवंशो की सुरक्षा तथा शारीरिक तकलीफों को ध्यान में रखते हुए विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की संयुक्त टीम द्वारा 23मार्च को सरकारी गौशाला मलावन का निरीक्षण करवाया गया जिसमें निम्नलिखित खामियां पाई गई।
1 हरे चारा की व्यवस्था नहीं।
2 चारा प्रबंध के लिए भूसा ग्रह टूटा हुआ है जिसे भूसा सड़ जाता है चारा काटने की मशीन की व्यवस्था भी नहीं है पेयजल की व्यवस्था भी उचित नहीं है
3 गऊ आवास में में प्रकाश की व्यवस्था नहीं है।
4 ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
5 स्टाफ के रुकने की व्यवस्था नहीं है।
6 छाया के वृक्षारोपण व सुरक्षा की दृष्टि से जाली का इंतजाम किया जाए।
7 जैविक खाद के कंपाउंड का निर्माण अधूरा व निर्माण कार्य का उपयोग नहीं हो रहा है जैविक खाद का उत्पादन भी नहीं हो रहा है।
श्री चौहान ने कहां कि गौ सुरक्षा उ.प्र. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्राथमिकता का कार्यक्रम है फिर भी यह जिले में धूल फांक रहा है इसी तरीके से और भी प्राइवेट में सरकारी गौशालाओं का निरीक्षण करा कर मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर अवगत कराया जायेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks