एयरफोर्स के सार्जेंट की पत्नी समेत हादसे में मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा

एयरफोर्स के सार्जेंट की पत्नी समेत हादसे में मौत – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – आगरा-अलीगढ़ बाईपास रोड पर इगलास चौराहे के पास शनिवार की सुबह कार और डंपर की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका पांच वर्षीय बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में पुलिसकर्मी उपचार कराने के लिए अलीगढ़ मेडिकल ले गया। बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। देर शाम परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। मृतक ग्वालियर में एयरफोर्स में सार्जेट के पद पर कार्यरत था। हादसे की जानकारी होने पर विभागीय अधिकारी भी हाथरस पहुंच गए। आगरा-अलीगढ बाईपास रोड पर इगलास चौराहा के पास कार और डंपर की टक्कर हो गई है। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक के.डी. शर्मा पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच वर्षीय बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया। काफी देर बाद मृतकों की शिनाख्त 37 वर्षीय अमित सिंह भंडारी पुत्र रूप सिंह भंडारी व उनकी 32 वर्षीय पत्नी नीमा भंडारी निवासी बी/31, रूप नगर, मुखानी, हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंड के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त होने के बाद मृतकों के परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दे दी। मृतक ग्वालियर में एयरफोर्स में सार्जेट के पद पर कार्यरत था। पत्नी व पांच साल के बेटे के साथ कार से ग्वालियर से हल्दानी के लिए निकला था। पुलिस ने हादसे के बाद डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एयरफोर्स के अधिकारी ग्वालियर से जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks