अब महानगर में नहीं लगेंगे सरकारी हैंडपंप – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अब महानगर में नहीं लगेंगे सरकारी हैंडपंप – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – महानगर में सरकारी हैंडपंप नहीं लगाए जाएंगे।सरकारी हैंडपंप के पानी खींचने की क्षमता से अधिक वाटर लेवल नीचे जाने के कारण ऐसा हुआ है। हैंडपंप लगाने वाली कार्यदायी संस्था जल निगम ने नगर निगम व शासन को महानगर में हैंडपंप न लगाने को पत्र लिखा है। महानगर में 2021-20 में रीबोर कराए 500 हैंडपंप में 90 फीसदी हैंडपंप फेल हो गए हैं।नगर निगम सीमा क्षेत्र में पार्षदों की मांग व सार्वजनिक स्थानों पर पेजयल आपूर्ति के लिए हैंडपंप लगाए जाते हैं। पार्षदों की मांग व वार्डवार अलग से हैंडपंप लगते हैं। अलीगढ़ के 80 वार्डों में 4200 हैंडपंप लगे हैं। जिसमें 60 फीसदी हैंडपंप बंद हो चुके हैं। अलीगढ़ महानगर में तेजी से गिरते भूजल स्तर के कारण ऐसा हो रहा है। अलीगढ़ में वाटर लेवल 130 फीट पर है, लेकिन पीने योग्य पानी 200 फीट पर मिल रहा है। सरकारी मार्का हैंडपंप की बोरिंग 80 से 100 फीट पर होती है। इतनी गहराई से ही पानी खींच पाते हैं। इससे अधिक गहराई में इनकी पाइप डालने से हैंडपंप फेल हो जाते हैं और पानी नहीं देते हैं। अलीगढ़ महानगर में लगातार फेल हो रहे हैंडपंपों के रीबोर व वाटर लेवल को देखते हुए जल निगम ने हैंडपंप नहीं लगाने को पत्र लिखा है। मौजूदा वाटर लेवल पर सरकारी हैंडपंप पानी नहीं खींच पा रहे हैं।महाप्रबंधक जल मो. अनवर ख्वाजा ने बताया कि वाटर लेवल की स्थिति को देखते हुए तकनीकी रूप से हैंडपंप अलीगढ़ महानगर में सफल नहीं हैं। कार्यदायी संस्था जल निगम ने हैंडपंप की बोरिंग नहीं कराने को पत्र लिखा है। पानी की व्यवस्था के लिए अब वाटर एटीएम व मिनी नलकूप लगाए जा रहे हैं। महानगर में 206 मिनी नलकूप प्रस्तावित हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks