
पति छोड़ प्रेमी संग रहने लगी प्रेमिका, प्रेमी की मां की न्याय की गुहार
अलीगढ़ – थाना गंगीरी क्षेत्र से मामला सामने आया है पीड़िता शकुंतला देवी पत्नी सोनपाल निवासी राजमऊ थाना दादों ने आरोप लगाया है पीड़िता के पुत्र रजनेश का पूजा पत्नी सुधीर निवासी शाहजहां बाद थाना गंगीरी फोन द्वारा दोस्ती हो गई पूजा सुधीर को छोड़कर रजनेश के साथ 8 महीने से नोएडा में रह रही थी पूजा के पति को पत्नी के रहने की भनक लग गई तो पूजा का पति नोएडा पहुंच गया। नोएडा फेस टू थाने की पुलिस से संपर्क किया तो पूजा को थाने बुलाया गया। पूजा के बयानों के आधार पर पीड़िता के पुत्र रजनेश को पूजा के सुपुर्द किया गया। पत्नी को पाने की लालसा में सुधीर ने गंगीरी थाने के एक दरोगा के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा दरोगा मनोज रावत थाना गंगीरी में तैनात है बयान के नाम पर पूजा और रजनेश को थाना गंगीरी बुलाया और हवालात में डाल दिया। आरोप है कि दरोगा ने ₹50000 लेने के बाद भी पीड़िता के पुत्र का 107 /16 में चालान कर दिया और बगैर बयानों के पूजा को सुधीर के साथ जबरदस्ती भेज दिया। पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है मगर पीड़िता की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात नहीं हो पाई। पीड़िता मायूस होकर वापस घर लौट गई।