
क्षेत्रीय मांगों पर अमल न होने पर किसानों में आक्रोश – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – भारतीय किसान यूनियन स्वराज के किसान जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में तहसील परिसर अतरौली पर एकत्रित हुए व धरने पर बैठ गए उनमें काफी आक्रोश दिखाई दे रहा था शांतिपूर्वक धरना देते हुए भारतीय किसान यूनियन स्वराज अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार सड़क बैंक गांव में निलंबित कोटेदार के कारण परेशान ग्रामीणों द्वारा दूर जाकर कोटा धारकों से कोटा प्राप्त करने की आ रही परेशानी पर नए प्रस्ताव पास कर नवीन ईमानदार कोटा शुरू करने की मांग व तहसील अतरौली पर तहसीलदार अतरौली उषा सिंह द्वारा 9 दिसंबर 2021 स्थानीय नेताओं को राजनीतिक अनुग्रह पर राजनीतिक लाभ प्राप्तहार्त तथा स्थानीय नेताओं को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए तहसीलदार अतरौली द्वारा जानबूझकर सुनियोजित तरीके से दुकान का सामान जब्द कर सील किए जाने पर जो कि जांच में लगाए गए आरोप बेबुनियाद साबित पाए गए जिससे 4 माह से किसान परिवार बेरोजगार हो बैठा है उनकी दुकान पुनः खोलने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज द्वारा धरना जारी है धरने में मुख्य रूप से ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनहरी यादव जी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवचरण जी, हरि सिंह भैया, गिरंद प्रधान जी चितकुरा,जिला उपाध्यक्ष लालाराम, छात्र सभा महासचिव गगन राजपूत, तेजवीर सिंह,रमेश,राजेश कुमार, सत्यपाल, गुड्डू , सतीश यादव, उमेश यादव ,आकाश वर्मा, कांति प्रसाद,छत्रपाल सिंह,दिनेश कुमार,विजय प्रताप, इंद्रेश कुमार,कमल सिंह लोधी एवं अन्य किसान पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।