हमें न्यायपालिका पर भरोसा, मजदूरों, गरीबों और वंचितों के साथी अजय कुमार लल्लू जी को मिलेगा न्याय

*हमें न्यायपालिका पर भरोसा, मजदूरों, गरीबों और वंचितों के साथी अजय कुमार लल्लू जी को मिलेगा न्याय*

*योगी आदित्यनाथ गरीब विरोधी मानसिकता और राजनीतिक कायरता का परिचय दे रहे हैं*

*प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू की रिहाई के लिए प्रदेश व्यापी मौन प्रतिवाद*

एटा।प्रदेश अध्यक्ष गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के ‘अपराध’ में लखनऊ जिला कारावास में 20 मई से कैद किये गए हैं। हमें न्यायपालिका में पूरा विश्वास है और हमारे प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को इंसाफ मिलेगा।

आज जिला कॉग्रेस कमेटी एटा घण्टा घर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेस जन प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए मौन प्रतिवाद कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू को गिरफ़्तार करने के खिलाफ सेवा सत्याग्रह चला रही है, जिसके तहत पिछले 7 दिनों में 25 लाख जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया।

जिलाध्यक्ष एकेश लोधी ने कहा कि हम एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार राजनीतिक द्वेष और गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है।

मजदूरों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथी हमारे अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को जरूर इंसाफ मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 90 लाख से अधिक लोगों को भोजन और राशन दिया गया। 10 लाख प्रवासी श्रमिकों को प्रदेश के बाहर मदद की गई। प्रदेश उपाध्यक्षों ने कहा कि दमन से कांग्रेस का सेवा कार्य नहीं रुकेगा। इस मौके पर अरुणेश कुमार , नीरज यादव, सरिता देवी, राजेश कुमार वर्मा, अवनीश लोधी, सुखवीर धनगर, राजेन्द्र यादव , जय कुमार, अनुप्रेश लोधी अन्य

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks