
#Etah…
फिर मिला एक कोरोना संक्रमित
जिले में हुए 11945 संक्रमित, अब एक सक्रिय केस
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि 24 मार्च को एक महिला कोरोना संक्रमित निकलने के बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 11,945 पहुंच गया है। इसके बाद जिले में एक एक्टिव केस हो गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अब तक जिले में निकले कोरोना संक्रमितों में से 11,822 ठीक हो चुके है। 122 संक्रमितों की प्रथम, द्वितीय और तीसरी लहर में मौत हो चुकी है। वर्तमान में 909 जांच रिपोर्ट प्रयोगशाला में पेडिंग चल रही हैं।