सहायक अध्यापक ने प्रधानाध्यापक की विद्यालय परिसर में किया पिटाई।

सहायक अध्यापक ने प्रधानाध्यापक की विद्यालय परिसर में किया पिटाई।

मानिकपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय का मामला।

(जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के मानिकपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शनिवार को विद्यालय के सहायक अध्यापक की खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत करना भारी पड़ गया। विद्यालय के सहायक अध्यापक ने प्रधानाध्यापक की विद्यालय परिसर में जमकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दिया और विद्यालय कुछ देर के लिए मारपीट में बदल गया। पीड़ित प्रधानाध्यापक बरसठी थाना पर पहुंचकर अध्यापक के खिलाफ लिखित शिकायत किए हैं बरसठी पुलिस जांच में जुट गई।

मानिकपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक शिव शंकर यादव की बोर्ड परीक्षा में सुभाष इंटर कॉलेज कटवार में ड्यूटी लगी है। शनिवार को बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी पर न जाकर विद्यालय में पहुचकर उपस्थिति पंजिका पर सिग्नेचर करने लगे जिस पर प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार जायसवाल ने सहायक अध्यापक शिवशंकर को ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी है आप खंड शिक्षा अधिकारी से अनुमति ले लीजिए। इसी बात पर गुस्साए सहायक अध्यापक शिव शंकर ने प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार जायसवाल की विद्यालय परिसर में ही पिटाई शुरू कर दिए पिटाई देख विद्यालय के छात्रों में अफरा-तफरी मच गई किसी तरह गांव के और विद्यालय के अध्यापकों के बीच बचाव से मामला शांत हुआ आरोप है कि जाते-जाते सहायक अध्यापक ने प्रधानाध्यापक को जान से मारने की भी धमकी दिए ।प्रधानाध्यापक बरसठी थाना पर पहुंचकर आपबीती पुलिस को सुनाई और लिखित शिकायत किया है। पुलिस मामले का जांच का भरोसा दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks