एएचटीयू/एसजेपीयू की मासिक समीक्षा बैठक


जनपद एटा आज दिनांक 26.03.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी जनपद एटा श्रीमती स्नेहलता के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री सुनील कुमार त्यागी की अध्यक्षता व एसजेपीयू प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार की उपस्थिति में एएचटीयू/एसजेपीयू की मासिक समीक्षा बैठक पुलिस लाइन स्थिति बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित की गयी जिसमें सीडब्लूसी अध्यक्ष आनंद पांडे, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी सुखवीर सिंह, वन स्टाॅप सेन्टर मैनेजर ललिता सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेन्द्र विक्रम, डायरेक्टर चाइल्ड लाइन हरिओम वर्मा सहित जनपद के समस्त थानों के बाल कल्याण अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें बाल सुरक्षा/संरक्षण के सम्वन्ध में व्यापक चर्चा हुई। बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, बाल विवाह, तथा बच्चो के उत्पीडन, तस्करी के सम्वन्ध में बच्चोे के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks