आज शहर में इस भाव में मिल रहा पेट्रोल व डीजल – रिपोर्ट शुभम शर्मा

आज शहर में इस भाव में मिल रहा पेट्रोल व डीजल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – यूक्रेन- रूस युद्ध का प्रभाव तेजी के साथ आम उपभोक्‍ताओं पर पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं। घरेलू एलपीजी गैस पर पहले ही 50 रुपये बढ़ चुके हैं। सबसे बड़ी बात कि रुस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से जमाखोरी भी बढ़ रही है। खाद्य तेल की कोई किल्लत नहीं है। बावजूद इसके पिछले 11 दिन में रिफाइंड आयल की कीमत में 20 से 25 रुपये लीटर का इजाफा हुआ है। शनिवार को पेट्रोल की कीमत 98.82 रही जबकि शुक्रवार को इसकी कीमत 97.82 रही। वहीं डीजल की कीमत शनिवार को 90.10 रही जबकि शुक्रवार को इसकी कीमत 89.32 रही। पेट्रोल-डीजल व एलपीजी पर बढ़े दामों ने सीएनजी के रेट बढ़ने के संकेत दे दिए हैं। यूक्रेन रूस में युद्ध अभी जारी है। इसका वैश्विक असर भी देखा जा सकता है। ऐसे में अब पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर इन दिनों क्रूड आयल के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी को आर्थिक चोट लगेगी। डीजल के दामों में बढ़ोतरी से महंगाई का भी तड़का लग सकता है। हालांकि बीते 15 दिनों में पेट्रो कीमतों में ज्‍यादा उतार चढ़ाव नहीं आया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks