ईशन नदी बचाओ अभियान के तहत जिला अधिकारी एटा के यहां गोद लेने पहुंचे किसान

ईशन नदी बचाओ अभियान के तहत जिला अधिकारी एटा के यहां गोद लेने पहुंचे किसान रेल विस्तार से लंबित समस्याओं के समाधान हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा

मजदूर दिवस 1 मई 2022 से ईसन नदी खुदाई का कार्य विधिवत शुरू किया जाएगा

etah,आपको अवगत कराना है कि अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, रेलमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी एटा को सोंपा उक्त बैठक में सर्वप्रथम तय किया गया कि संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के द्वारा लगभग एक दशक से ईशन नदी को पुनर्जीवित कराने के उद्देश्य से चरणबद्ध तरीके से धरना प्रदर्शन, आंदोलन, अनशन, पैदल यात्रा सहित गांव-गांव जागरूकता अभियानों को चलाने के बाद भी अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल सकी है इसलिए तय किया गया है कि ईशन नदी की समतल से कम से कम 15 फुट गहरी खुदाई कराकर उसके अंदर 03 से 05 फुट गहरे पेच बनाया जाए एवं 01 किलोमीटर दाएं बाएं के पानी निकास नाली 03 से 05 फुट गहरे क खुदबाकर 01 किलोमीटर दूर तक के सभी तालाबों को कम से कम 20 फुट गहरा खुदबाया जाए और नदी के किनारे वृक्षारोपण कराकर किसानों को रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जाए जिससे जल संरक्षण के माध्यम से जल स्तर को नीचे गिरने से रोका जा सके एवं क्षेत्र के तमाम गांव खारे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं उन को राहत मिल सके और पर्यावरण का संरक्षण किया जा सके उक्त पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज होती हुई बिल्लौर पर यह नदी माँ गंगा नदी में मिलती है उक्त नदी के पुनरुद्धार को संगठन के द्वारा गोदलेकर किसान, मजदूर, महिला एवं व्यापारियों बुद्धिजीवियों के सहयोग से 01 मई 2022 मजदूर दिबस पर खुदाई कराकर ईशन नदी को बचाने का काम किया जाएगा जिसमें शासन, प्रशासन एवं आम जनता का सहयोग सादर प्रार्थनीय है

तथा एटा रेल विस्तार को लेकर प्रदर्शन करते हुए किसानों के द्वारा लम्बित समस्याओं के समाधान की मांग की गई मांगे निम्नलिखित हैं

01 :- देश की सभी एक्सप्रेस गाड़ियों में कम से कम एक दर्जन सामान्य बोगियों को लगाया जाए ताकि गरीब आदमी भी सुकून से यात्रा कर सकें।

02 :- एटा कासगंज रेल लाइन का तत्काल विस्तार किया जाए।

03 :- एटा से प्रस्तावित मलावन रेल लाइन को मैनपुरी तक जोड़ा जाए।

04 :- एटा आगरा फास्ट पैसेंजर रेल को एटा से सुबह 8:00 बजे एवं आगरा के 4:00 (16:00) बजे चलाया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र की जनता भी लाभ ले सके और विभाग की आमदनी बढ़ सके।

05 :- आगरा फास्ट पैसेंजर रेल के आवागढ़, वसुंधरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉपेज बनाए जाए।

06 :- टूंडला से लखनऊ चलने वाली पैसेंजर रेल को एटा से टूंडला होते हुए चलाया जाए ताकि जनता को लाभ मिल सके एवं विभाग की आमदनी बढ़ सके।

07 :- टूंडला से दिल्ली पैसेंजर रेल को एटा से चलाया जाए या एटा से चलने वाली रेल को दिल्ली वाली पैसेंजर मिलाया जाए ताकि सवारियां अधिक से अधिक संख्या में निकल सके।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री एवं तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय संयोजक संजीव प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, युवा राष्ट्रीय महासचिव दिनेश चंद्र, बबलू नागर, पिंकी भैया, कुलदीप कुमार, रवि चौधरी, शिव शंकर फौजी, प्रदीप हरानावली, ममदीप यादव, जाहिद अब्बास, डॉ0 बलबीर सिंह, ठा0 अखंड प्रताप सिंह, अशोक कुमार, अंगूरी राजपूत, मनोज देवी सहित सेकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks