एटा

परिवार परामर्श केंद्र एटा जनपदीय पुलिस द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्र एटा पर आज एक टूटे हुए परिवार को जोड़कर एक किया गया, मामला थाना मिरहची थाना ज़िला एटा निवासी नीतू यादव और उसके पति अमित यादव पुत्र राजवीर सिंह निवासी कुबेरपुर आगरा का है, दोनो में शादी के बाद से विवाद था जिसके चलते दोनो अलग अलग रह रहे थे, आज दोनो को समझा बुझाकर गीले शिकवे दूर किये गए, दोनों फिर साथ रहने को तैयार हो गए, आज की बैठक में थाना प्रभारी नन्दिनी सिंह काउंसलर अकरम खान, अनिल कुलश्रेष्ठ, निरुपमा वर्मा, सचेन्द्र गुप्ता के अलावा परिवार परामर्श केंद्र पुलिस स्टाफ में कांस्टेबल प्रेमकान्ति, रजनी, सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा