योगी पार्ट-2:योगी मंत्रिमंडल में केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक बन सकते हैं डिप्टी सीएम, सूची में कई नाम चौंकाने वाले

योगी पार्ट-2:योगी मंत्रिमंडल में केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक बन सकते हैं डिप्टी सीएम, सूची में कई नाम चौंकाने वाले
योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे, जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभालेंगे।कल योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम भव्य समारोह में शपथ लेंगे। योगी के साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची आ गई है। यह सूची अंतिम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि जो विधायक व नेता सीएम आवास पर योगी आदित्यनाथ से मिले हैं उनका मंत्री बनना तय है। निम्न नामों की सूची आई सामने-
केशव प्रसाद मौर्य,ब्रजेश पाठक,बेबी रानी मौर्य, कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह , कानपुर मेयर प्रमिला पांडेय, अनूप वाल्मीकि , एके शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, नंद गोपाल नंदी, नितिन अग्रवाल, जितिन प्रसाद,आशीष पटेल,असीम अरुण, सतीश शर्मा, जेपीएस राठौर, बलदेव औलख, गिरीश यादव, भूपेंद्र चौधरी,दयाशंकर सिंह,सुरेश खन्ना,सरिता भदौरिया,संजय निषाद,सिदार्थ नाथ,सीएम आवास पहुंचने वाले विधायकों का मंत्री बनना लगभग तय है आज सुबह से ही कई विधायकों का मुख्यमंत्री आवास पहुंचना शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि जो विधायक या नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंच रहे हैं, उनका मंत्री बनना लगभग तय है। उन्हें आलाकमान से फोन आया है जिसके बाद ही वह सीएम आवास पहुंच रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks