विधान परिषद क्षेत्र से भाजपा के जितेन्द्र सिंह सेंगर निर्विरोध निर्वाचित: सपा ने वापस लिया नामांकन

बुंदेलखंड का जलवा, बांदा हमीरपुर महोबा विधान परिषद क्षेत्र से भाजपा के जितेन्द्र सिंह सेंगर निर्विरोध निर्वाचित: सपा ने वापस लिया नामांकन

उत्तर प्रदेश एमएलएसी चुनाव में बांदा-हमीरपुर महोबा खंड में निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह सेंगर का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत करने वाले जितेन्द्र सिंह सेंगर भाजपा नगर अध्यक्ष और दो बार जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सपा प्रत्याशी आनंद कुमार और निर्दलीय अतुल कुमार ने नांमांकन वापस लिये तो एकमात्र बचे भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर निर्विवरोध निर्वाचित हो गए। उनका फूल मामला पहनाकर स्वागत किया। निर्विरोध निर्वाचित जितेन्द्र सिंह सेंगर ने 1993 में विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद भाजपा नगर अध्यक्ष पद से लेकर जिलाध्यक्ष तक का दायित्व संभाला। वह वर्ष 2016 से लगातार दो बार जिलाध्यक्ष पद पर रहे। पेशे से अधिवक्ता जितेन्द्र सिंह की पार्टी में स्वच्छ छवि है। वह चरखारी विधानसभा क्षेत्र के रमना के रहने वाले है l एमएलसी निर्वाचित होने के बाद बाद जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पिछड़े गांवों में विकास कराना और पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाना है। जीत का श्रेय वह कार्यकर्ताओं को देते हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks