यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में पहले दिन हुई धांधली
श्री राम सिंह इण्टर कॉलेज लखमीपुर जलेसर में 12 वीं कक्षा का प्रश्नपत्र बदल कर जबरन दूसरे वर्ग के प्रश्नपत्र से दिलबाई परीक्षा

एटा/जलेसर-विश्व की सबसे बड़ी परीक्षा का आयोजन कराने वाले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने आज गुरूवार से हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षाओं को प्रारंभ कर दिया है। बोर्ड के अधिकारियों की कड़ी निगरानी के वावजूद भी जलेसर अंतर्गत परीक्षा केंद्र श्री राम सिंह इण्टर कॉलेज लखमीपुर में हुई दोपहर 2 बजे से इण्टर मीडिएट की परीक्षा में विज्ञान वर्ग के 17 परीक्षार्थियों को सामान्य हिंदी की जगह कलावर्ग के साहित्यिक हिंदी का प्रश्न पत्र दिया गया है। परीक्षार्थियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण करने पहुँचे उपजिलाधिकारी जलेसर से प्रकरण की शिकायत की गई वावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गयी है। ऐसी स्थिति में सभी 17 परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय के लिए पुनः परीक्षा की मांग की है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह परीक्षार्थियों के लिए संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि प्यारे विद्यार्थियों यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आरम्भ हो गई हैं। सभी परीक्षार्थी पूर्ण एकाग्रता के साथ बिना किसी तनाव के परीक्षा में सम्मिलित हों। आपका परिश्रम अवश्य फलीभूत होगा व निश्चित ही सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं परन्तु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावों और वादों की पोल खोलरहा जलेसर का परीक्षा केंद्र श्री राम सिंह इण्टर कॉलेज लखमीपुर।