
डीएम सख्त नकलविहीन निष्पक्ष परीक्षा कराने के कड़े निर्देश
एटा – एटा आज दिनांक 24 मार्च 2022 जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देश में शासन की मंशानुसार जनपद एटा में आज से शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत प्रथम पाली में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रत्येक दशा में शासन की मंशानुसार नकलविहीन, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षाएं सम्पन्न कराई जाएंगी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह सहित अन्य अधिकारियों, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि द्वारा भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही जनपद मुख्यालय पर स्थापित कन्ट्रोलरूम के माध्यम से सीसीटीवी कैमरे सहित अन्य व्यवस्थाओं की लगातार मॉनीटरिंग जारी है।