अधिकारियों ने लिया परीक्षा केन्द्रों का जायजा – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़।गुरुवार से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर एसडीएम इगलास अनिल कुमार कटियार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।वहीं एसडीएम गभाना भावना ने सीओ गभाना विनीत सिकरवार के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।