बोर्ड परीक्षा :अलीगढ़ में आज से 1.7 लाख बच्चों का इम्तिहान – रिपोर्ट शुभम शर्मा

बोर्ड परीक्षा :अलीगढ़ में आज से 1.7 लाख बच्चों का इम्तिहान – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – पूरे प्रदेश में आज से बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने जा रही है। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1,07,533 परीक्षार्थी 153 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए कॉपियां और पेपर सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा दी गई है। पहले दिन पहली पाली में 10वीं छात्र हिंदी और प्राथमिक हिंदी की परीक्षा देंगे। वहीं 12वीं के छात्र पहली पाली में सैन्य विज्ञान और दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा देंगे। जनपद में बोर्ड परीक्षा के 153 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10वीं और 12वीं के 1,07,533 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शासन द्वारा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी जनपदों को निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा के दौरान नकल करने और कराने वालों पर रासुका लगाने के आदेश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने केंद्र व्यवस्थापकों को प्रतिदिन समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और परीक्षा केंद्र की समस्त व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलवाने हेतु केंद्र स्थापक का सहयोग करने के निर्देश दिए है। बोर्ड परीक्षा में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने के लिए नौरंगी लाल राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित ऑनलाइन कंट्रोल रूम द्वारा परीक्षा के दौरान सभी कक्षों की मॉनिटरिंग की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks