
सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल चुनाव 6 अप्रैल को नामांकन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल का चुनाव अप्रैल में होगा। सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल संरक्षक मंडल की बैठक में चुनाव कराने का लिया गया निर्णय गया है। तीन साल के लिए होने वाले चुनाव में छह व सात अप्रैल को नामांकन होगा। अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होता है।18 जनवरी 2018 को सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल का चुनाव हुआ था, जिसमें विवेक बगाई अध्यक्ष, दीपक गर्ग महामंत्री व राजीव अग्रवाल कोषाध्यक्ष बने थे। कोविड के कारण एक साल चुनाव देरी से हो रहा है। संरक्षक अनिल गोयल के निवास पर हुई बैठक में सुरेश चंद्र गुप्ता, सुरेश वढेरा, सुधीश कुमार सिंह जावेद सईद ने संयुक्त रूप से चुनाव कराने का फैसला लिया है। 6 व 7 अप्रैल को नामांकन, 9 अप्रैल को नाम वापसी व आवश्यकता पड़ने पर 16 अप्रैल को चुनाव कराया जाएगा।मतदान के लिए दो अप्रैल को सदस्यों की सूची संरक्षक मंडल के पास आएगी। संरक्षक मंडल की चुनाव अधिकारी होते हैं। नवनी सदस्य मतदाता बन सकेंगे लेकिन चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।