अतरौली से दो भाइयों की इलाहाबाद पहुंची बारात बैरंग लौटी,दुल्हन निकली कोरोना संक्रमित*
कोरोनावायरस ने दो भाइयों की शादी में रंग में भंग डाल दिया। गुरुवार को अतरौली से इलाहाबाद पहुंची बारात और कन्या पक्ष की जांच हुई तो एक दुल्हन कोरोना संक्रमित निकली। इसके बाद दोनों दूल्हों और बारात को बगैर दुल्हन के ही लौटना पड़ा।प्रशासन ने दुल्हन को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अतरौली कस्बा के मोहल्ला चौधरियान से एक परिवार से दो भाइयों की बारात गुरुवार की सुबह निकली।3 कारों में सवार करीब 30 लोग सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हुए जगह-जगह चेकिंग की औपचारिकताओं को पार करते हुए शाम को इलाहाबाद पहुंच गए।कन्या पक्ष की ओर से भी सूक्ष्म कार्यक्रम रखा गया था।रात को जयमाला और फेरे लेने की रस्म पूरी हो चुकी थी।इसी दौरान इलाहाबाद पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गई।प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।सभी बारातियों और घरातियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने का प्रस्ताव रखा।पहले तो बरातियों ने इसका विरोध किया मगर पुलिस की सख्ती के चलते जांच कराने के लिए हामी भरी।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग कराना शुरू कर दिया।रेंडम जांच में एक दुल्हन को कोरोनावायरस के लक्ष्ण पाए गए तो वहां हड़कंप मच गया।