ऑनलाईन मॉनीटरिंग कन्ट्रोलरूम में दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सौंपी जिम्मेदारी

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022

ऑनलाईन मॉनीटरिंग एवं कन्ट्रोलरूम हेतु नोडल अधिकारी नामित

ऑनलाईन मॉनीटरिंग कन्ट्रोलरूम में दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सौंपी जिम्मेदारी

एटा। जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में यूपी बोर्ड परीक्षाओं को 24 मार्च से 12 अप्रैल तक सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद मुख्यालय पर कन्ट्रोलरूम एवं शिकायत प्रकोष्ठ की स्थापना राजकीय इण्टर कॉलेज में की गई है। जिसमें परीक्षा केन्द्रों की निगरानी एवं शिकायतों के प्राप्ति एवं परीक्षार्थियों की समस्या के निस्तारण संबंधी कार्यवाही हेतु कर्मचारियों की तैनाती दो पालियों में की गई है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं की ऑनलाईन मॉनीटरिंग एवं कन्ट्रोलरूम हेतु नोडल अधिकारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर विवेक राजपूत को तैनात किया गया है, जिनका मोबाइल नम्बर 9654580201 है। इसके अलावा शिकायत एवं परीक्षा समाधान हेतु प्रथम पाली में प्रातः 7ः30 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक अनुज कुमार प्रभारी प्रधानाचार्य, द्वितीय पाली में पुन्नी लाल अपरान्ह 1 बजे से सांय 7 बजे तक के लिए तैनात किया गया है। शिकायत एवं परीक्षार्थी समस्या समाधान प्रकोष्ठ का नम्बर 05742-297455 है।

आनलाईन मॉनीटरिंग कन्ट्रोलरूम प्रभारी प्रथम पाली का मोबाइल नम्बर 9675059521, द्वितीय पाली के लिए कन्ट्रोलरूम प्रभारी का नम्बर 7302678760 है। आनलाईन मॉनीटरिंग कन्ट्रोलरूम में दो पालियों में सात-सात कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks