
एटा~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अलीगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त चोरी की एक मोटरसाइकिल होण्डा साइन बिना नम्बर प्लेट सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपद एटा में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वाहन चैकिंग व दबिश व वाहन की बरामदगी / वाँछित अपराधी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त संजीव पुत्र जयन्ती (उम्र 20 वर्ष) निवासी किनौडी खैराबाद थाना अलीगज जिला एटा को मय चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 15.12.2021 को वादी अंकुश कुमार पुत्र श्री हरिओम निवासी मिलिक इलाही अलईयापुर थाना पटियाली जिला कासगंज द्वारा थाना अलीगंज पर सूचना दी गई कि वह अपने दोस्त की शादी में लक्ष्मी गैस्ट हाउस में आया था तथा मोटरसाईकिल गैस्ट हाउस के बाहर खडी कर दी थी जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है, इस संबंध में थाना अलीगंज पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 379 भादंवि में पंजीकृत किया गया था। *गिरफ्तारी-* आज दिनाँक 23.03.2022 को थाना अलीगंज पर मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि चोरी हुई मोटरसाईकिल को आज तीन युवक बिना नम्बर प्लेट के चला रहे थे, जिसमें अलीगज पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उन युवको को पकडने का प्रयास किया किन्तु दो व्यक्ति भागने में सफल रहे तथा एक व्यक्ति को पकड लिया जिससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संजीव पुत्र जयन्ती निवासी किनौडी खैराबाद थाना अलीगंज जिला एटा बताया, उक्त मोटरसाइकिल के बारे पूछा गया तो कोई जवाब नहीं दे सका तथा मोटरसाईकिल होण्डा साईन बिना नम्बर प्लेट को द्वारा ई-चालान एप्प के माध्यम से निकाला गया तो रजिस्ट्रेशन नम्बर व चैसिस नम्बर उक्त अभियोग में चोरी हुई मोटरसाईकिल से मिलान है, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त संजीव उपरोक्त को मय होण्डा साईन मोटरसाईकिल के गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1- संजीव पुत्र जयन्ती निवासी किनौडी खैराबाद थाना अलीगज जिला एटा।
फरार अभियुक्तों का नाम व पताः-
- दीपक पुत्र सुनील कुमार निवासी ग्राम किनौडी खैराबाद थाना अलीगजं जिला एटा ।
- मोहित पुत्र श्यामपाल निवासी किनौडी खैराबाद थाना अलीगंज जिला एटा।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
- प्र0नि0 श्री छतरपाल सिंह
- उ0नि0 श्री नितिन कुमार
- का0 प्रवेश पवांर
- का0 अंकित नागर
- चालक का0 आशू राजपूत