
विश्व जल दिवस के अवसर पर विकास भवन में आयोजन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विकास भवन के सभागार में विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल द्वारा किया गया। इस मौके पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को मुख्य विकास अधिकारी खंडेलवाल द्वारा सम्मानित किया गया।इस प्रतियोगिता में 750 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।मुख्य विकास अधिकारी ने संबोधित करते हुए सभी से आग्रह किया कि जल ही जीवन है जिसको बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है खास तौर से बच्चों से कहा के घर मे प्रतिदिन नहाने के लिए शॉवर का प्रयोग न करके बाल्टी का प्रयोग करें गाड़ी को धोने के लिए गीले कपड़े से गाड़ी को साफ करें जिससे हम काफी पानी को बचा सकते हैं। इसके साथ ही अलीगढ़ जनपद के दो ब्लॉक डार्क जोन में आते हैं इगलास और चंडौस जिसके लिए सहायक अभियंता लघु सिंचाई से वार्ता कर यहां का जल स्तर को बढ़ाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए साथ ही सभी को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई है।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी एक्सचेंज जल निगम जिला कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया।