
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सप्त दिवसीय शिविर प्रारम्भ – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सप्त दिवसीय शिविर आज प्रारम्भ हुआ।महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली का उद्घाटन किया।महाविद्यालय से यह रैली महाविद्यालय से चलते हुई धनीपुर मंडी के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँची तथा प्लास्टिक व प्रदूषण मुक्त भारत के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।छात्रों ने लोगों को पॉलीथीन व प्लास्टिक के कुप्रभावों से अवगत कराया तथा प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की अपील की है।22 तारीख़ से 28 मार्च तक चलने वाली इस सप्त दिवसीय शिविर में छात्र ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों को स्वच्छता,स्वास्थ्य , पर्यावरण व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।कार्यक्रम अधिकारी डॉ तनु वार्ष्णेय तथा डॉ के. के. सिंह के निर्देशन में छात्रों द्वारा विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।महाविद्यालय में सिफसा द्वारा संचालित यूथ काउंसलिंग सेंटर के प्रशिक्षण प्राप्त पीयर एजुकेटर्स छात्र गाँव में जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगे ।शिविर के संचालन में स्वयंसेवक हर्ष भारद्वाज , अग्नीश, गौरी वर्मा इत्यादि का विशेष सहयोग रहा।