स्कूलों में प्रवेश पत्र के नाम पर अवैध उगाई
डीआईओएस बोले लिखित में दो तो कार्यवाही होगी

स्कूलों में प्रवेश पत्र के नाम पर अवैध उगाई
डीआईओएस बोले लिखित में दो तो कार्यवाही होगी

कासगंज।24 मार्च से बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआत होगी।परीक्षार्थी अपने-2 प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूलों काॅलेजों में जा रहे है।स्कूल काॅलेजों में प्रवेश पत्र के नाम पर अवैध उगाही की जा रही है।उगाई के संबध में विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह से बात की गई तो उन्होने कहा इसमें हम कुछ नहीं कर सकते यदि आप लिखित में देगें तो कार्यवाही करेगें।एक तरफ योगी सरकार बच्चों के भविष्य के लिए तमाम दावे और वादे कर रही है।लेकिन स्कूल माफिया और जिला विद्यालय निरीक्षक दोनों मिलकर योगी सकार को ठेंगा दिखा रहे है। ऐसा ही मामला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिम्मतपुर सई में देखने को मिला है।इस विद्यालय ने तो बच्चों के भविष्य के साथ धोखा किया है।बच्चों का एडमीशन किसी स्कूल में पढाई किसी दूसरे स्कूल में कराई जाती है।जब विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए प्रेवश पत्र की जरूरत होती है तो अवैध उगाई की जाती है।इससे तो ये प्रतीत होता है कि स्कूल माफिया और जिला विद्यालय निरीक्षक दोनों ही मिलकर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करते है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks