पशुचिकित्सालय में बच्चे की साइकिल मिलने पर, आक्रोशित ग्रामीणो ने लगाया जाम

पशुचिकित्सालय में बच्चे की साइकिल मिलने पर, आक्रोशित ग्रामीणो ने लगाया जाम

एटा – एटा जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला घनश्याम के गायब हुए एक 14 वर्षीय बच्चे की जलेसर के पशु चिकित्सालय से बच्चे की साईकल बरामद होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा नगर के निधौली चौराहे पर जाम लगा दिया । सूचना मिलते ही पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम खुल सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली जलेसर क्षेत्रान्तर्गत गांव नगला घनश्याम निवासी भूरे सिंह का 14 वर्षीय पुत्र रघुननंदन गत रविवार को शाम तीन बजे घर से साइकिल लेकर निधौली चौराहा की ओर आया था।  देर शाम तक घर नही पहुंचने पर परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई।  मगर कोई सुराग नही लग सका। घटना के सम्बंध में परिजनों द्वारा पुलिस कोतवाली जलेसर में तहरीर भी दी जा चुकी है। मंगलवार को सुबह परिजनों को जलेसर के निधौली रोड स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय के अन्दर रघुननंदन की साईकल रखी होने की जानकारी मिली। परिजनों सहित गांव के लोगो ने पशु चिकित्सालय आकर वहाँ मौजूद कर्मियों से साईकल के बारे में पूछताछ की। कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर  ग्रामीणों ने करीब आठ बजे पशु चिकित्सालय के नजदीक  निधौली चौराहा पर जाम लगा दिया। जिससे सभी मार्गो का आवागमन ठप्प हो गया। सूचना मिलते ही पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद के ग्रामीणो को साईकल बरामदगी के सम्बंध में पशु चिकित्सा लय के कर्मचारियों से पूछताछ कर कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीणो ने जाम खोला। जलेसर गायब हुए एक 14 वर्षीय बच्चे की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी तब निधौली चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने देखा वही रविवार को गांव हुए बालक की सीसीटी कैमरे में साइकिल ले जाते हुए दिखाई दे रहा है उसी दिन से वह घर नहीं पहुंचा है इसकी परिजनों ने सूचना जलेसर पुलिस को दी थी। 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks