
विश्व जल दिवस के अवसर पर बल्लभगढ़ स्थित बालाजी शिक्षण संस्थान के डा०एस०एन०सुब्बाराव सभागार में वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, पर्यावरणविद एवं राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा समिति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र रावत को प्रख्यात पर्यावरणविद श्री सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्री रावत को प्रख्यात नदी जल विशेषज्ञ, पर्यावरणविद एवं श्री सरस्वती हैरिटेज फाउण्डेशन, मुंबई के अध्यक्ष श्री जगदीश गांधी, हिमालयी पर्यावरण अध्ययन संस्थान उत्तरकाशी के अध्यक्ष पर्यावरणविद श्री सुरेश भाई,ग्राम विकास नवयुवक संस्थान, जयपुर के प्रमुख पर्यावरणविद श्री लक्ष्मण सिंह लापोडिया, हरियाणा प्रांत पर्यावरण प्रमुख श्री भगवान जी, गो ग्रीन फाउण्डेशन,पटना की प्रमुख श्रीमती रागिनी रंजन व गिफ्ट की महासचिव डा० ऊषा डागर ने प्रदान किया।
इससे पूर्व श्री रावत को गंगा सेवा सम्मान, नदी संरक्षण सम्मान, जल संरक्षण सम्मान,महेश गुप्ता स्मृति सम्मान,ग्रीन इंडिया अवार्ड,पर्यावरण रत्न सम्मान, पर्यावरण भूषण सम्मान, नेशनल ग्रीन अवार्ड, जेपी पर्यावरण अवार्ड, ग्लोबल इनवायरमेंट अवार्ड आदि अनेकों सम्मान-पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
इस अवसर पर शिक्षाविदों, समाजसेवियों, पर्यावरणवादियों, छात्र-छात्राओं व जल योद्धाओं के अलावा पर्यावरणविद डा०अनुभा पुंढीर ( उत्तराखंड ), पर्यावरणविद श्री सुबोध नंदन शर्मा, पर्यावरणविद व नदी पुत्र के नाम से विख्यात श्री अशोक उपाध्याय,वृक्ष मित्र श्रीमती शांति सिंह ( अलीगढ़),श्री संजय राणा ( बागपत ), नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के श्री सुरेश राठी, इंडिया वाटर पोर्टल के संपादक श्री केसर सिंह, पर्यावरणविद श्री प्रशांत सिन्हा, वृक्षारोपण अभियान की प्रमुख श्रीमती जयश्री सिन्हा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्री सुशील कुमार, शिक्षाविद व जे०सी०बोस यूनीवर्सिटी के प्रोफेसर, डा०अरविंद गुप्ता, और गिफ्ट के प्रबंध न्यासी व प्रख्यात शिक्षाविद डा०जगदीश चौधरी की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय थी।