परिवार से बिछड़े मासूम का एक बार फिर खाकी बनी सहारा।”

“परिवार से बिछड़े मासूम का एक बार फिर खाकी बनी सहारा।”

एटा- थाना‌ अलीगंज पुलिस द्वारा अपने परिवार से बिछड़ी एक 4 वर्षीय मासूम को काफी प्रयास के बाद सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को किया सुपुर्द। आज दिनांक 23.03.2022 को अलीगंज पुलिस द्वारा गस्त करते समय गांधी मूर्ति चौराहे पर एक चार‌ वर्षीय बालिका रोती हुई मिली जो अपना नाम पता बताने में असर्मथ थी, आसपास लोगों से उक्त बालिका के परिजनो के बारे मे जानने का प्रयत्न किया किन्तु कोई सफलता हासिल नही हो सकी। तब अलीगजं पुलिस द्वारा एस-10 के माध्यम से कस्बा अलीगंज के समस्त मौहल्ले वालों के मोबाइल नम्बरों से वार्ता कर तत्परता दिखाते हुए काफी प्रयास के बाद उक्त बालिका को उसके परिजनों को सकुशल के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की परिवार वालों तथा आमजन द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks