लारवा रोधी दवा का छिड़काव किया और लोगो को किया जागरूक

*मलेरिया रोधी माह के अंतर्गत डीएमओ के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर लारवा रोधी दवा का छिड़काव किया और लोगो को किया जागरूक।*

-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

अलीगढ़ श्री चन्द्रभूषण सिंह के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे मलेरिया रोधी माह जून के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्रों में आज जयगंज,सासनी गेट में लारवा रोधी दवा का छिड़काव कराया गया तथा लोगों को मलेरिया से बचाव की जानकारी दी गई।तथा मलेरिया निरीक्षक श्री मोनू द्वारा घर-घर क्या करें क्या ना करें के पंपलेट भी वितरित किए गए। ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकराबाद में डा विकास रघुवंशी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित सभी कर्मियों को मलेरिया से बचाव हेतु क्या करें क्या ना करें की जानकारी दी गई तथा छिढकाव कैसे किया जाना है इसकी भी जानकारी दी गई। इसके पश्चात ग्राम नानऊ में मलेरिया निरीक्षक श्री जितेंद्र के नेतृत्व में घर-घर डीडीटी का छिड़काव किया गया। टीम में श्री मदन एवं अजय उपस्थित थे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks