राजस्व वसूली न होने से धड़ाधड़ काटे जा रहे बिजली कनेक्शन

राजस्व वसूली न होने से धड़ाधड़ काटे जा रहे बिजली कनेक्शन
एटा – विद्युत वितरण निगम ऐसे उपभोक्ताओं के धड़ाधड़ बिजली कनेक्शन काट रहा है, जिन्होंने बीते महीनों से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। इसका मुख्य कारण है कि निगम को वित्तीय वर्ष के अंतिम माह की 31 तारीख तक शतप्रतिशत राजस्व वसूली करके देनी है।

सोमवार को शहर के विभिन्न इलाकों में 78 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। इसके साथ ही कुछ उपभोक्ताओं ने गर्मी में कनेक्शन काटते देख तत्काल बकाया बिल का भुगतान किया। सोमवार को विद्युत वितरण नगरीय एक्सईएन आरबी रॉय ने बताया कि शहर में उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे है। जिन पर निगम का पांच से लेकर और अधिक बकाया है। कनेक्शन काट कार्रवाई घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा कामर्शियल उपभोक्ताओं पर भी समान रुप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को शहर के सभी बिजलीघर के तहत आने वाले 78 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए है। वहीं 20 उपभोक्ताओं ने तत्काल रुपया जमा किया है। एसक्ईएन ने यह भी बताया कि 31 मार्च तक शतप्रतिशत बकाया राजस्व वसूली करने का डीवीवीएनएल ने लक्ष्य दिया है। अगर यह वसूली नहीं हो सकी तो उन पर कार्रवाई हो सकती है। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में बकाएदारों की संख्या अधिक है उन क्षेत्रों में बिजली कटौती भी की जा सकती है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks