
एटा,122मार्च।विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि कासगंज रोड गुरुकुल के सामने कल दिनांक 213 22 को रात्रि 9:30 बजे एक गाय का एक्सीडेंट हो गया घटनास्थल पर हमारे बजरंग दल के गौ रक्षा विभाग के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तथा रात में पशु चिकित्सा अधिकारी डाँ एस पी सिंह को सूचना दी गई तो उनकी टीम द्वारा इलाज प्रारंभ कर दिया गया। रात को ही EO नगरपालिका को सूचना दी गई तथा उसके बाद सुलह 22-3-22 को मैने जिलाधिकारी एटा तथा EOनगरपालिका परिषद एटा तथा चैयरमैन प्रतिनिधि राकेश गांधी को फोन किया तो केवल चैयरमैन प्रतिनिधि राकेश गांधी जी ने फोन उठाया तथा उन्होंने कहां कि उठवाते हैं।उसके बाद हमारे कार्यकर्ता पन्नी तानकर खड़े रहे तव जाकर दोपहर लगभग 2-30बजे स्थानीय व्यक्ति राजेंद्र सिंह तोमर के हाइड्रा की मदद लेकर गाय मलावन सरकारी गऊशाला में पहुंचाई गई।ऐसे ही आज सुबह एक सांड आगरा रोड कान्वेंट स्कूल के सामने शनि देव मंदिर के पीछे नाले में गिर गया था जिसको नगर पालिका की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
श्री चौहान ने कहाँ कि एटा मे गौवंशो की बहुत दुर्दशा है जव कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का गौ सेवा प्राथमिकता का कार्यक्रम है और गौवंशो की सेवा के आशीर्वाद से उ.प्र.मे प्रचंड बहुमत की सरकार बनी। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने रवैया नहीं बदला। जब कि मुख्य सचिव दुर्गा शंकर जी के स्पष्ट आदेश है कि सभी गौवंशो को तत्काल गऊशाला भेजा जाये लेकिन उस आदेश के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हुए तथा सीयूजी फोन तक उठाना मुनासिब नही समझते जव कि मुख्यमंत्री जी के स्पष्टआदेश है सभी अधिकारी फोन उठाये।
गाय की सेवा करने वालो मे,सुनील चौहान, रितिक प्रताप सिंह राठौर, ब्रजकिशोर राठौर , राजेंद्र सिंह तोमर, उपेन्द्र सिंह सहित अन्य स्थानीय निवासी मौजूद रहे।